यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SBI Clerk Result 2022 Prelims: एसबीआइ क्लर्क प्रारभिक परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी, जनवरी में ही होगा मेंस
SBI Clerk Result 2022 Prelims एसबीआइ ने 5 हजार से अधिक क्लैरिकल कैडर पदों पर भर्ती के लिए नवंबर में ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क। SBI Clerk Result 2022 Prelims: बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे और एसबीआइ क्लर्क रिजल्ट 2022 प्रिलिम्स का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नवंबर 2022 माह के दौरान आयोजित 5000 से अधिक क्लैरिकल कैडर में जूनियर एशोसिएट्स के पदों पर भर्ती के लिए पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा सोमवार, 2 जनवरी 2023 को कर दी। इसके साथ ही एसबीआइ ने प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड भी जारी कर दिए हैं। ऐसें में एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स 2022 में सम्मिलित हुए उम्मीदवार अपने परिणाम के साथ-साथ अपने प्राप्तांक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
SBI क्लर्क रिजल्ट 2022 प्रिमिल्स मार्क्स के लिए डायरेक्ट लिंक
SBI Clerk Result 2022 Prelims: इन स्टेप में डाउनलोड करें एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स स्कोर कार्ड
उम्मीदवार अपना एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए बैंक की वेबसाइट पर विजिट करें। इसके बाद कैरियर सेक्शन में जाएं और फिर ‘करेंट ओपनिंग्स’ सेक्शन मे जाएं, जहां विभिन्न भर्तियों से सम्बन्धित लिंक को एक्टिव किया गया है। इस लिस्ट में से उम्मीदवार एसबीआइ क्लर्क भर्ती 2022 के सेक्शन में एक्टिव लिंक में से प्रिलिम्स स्कोर कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर उम्मीदवार अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म-तिथि के विवरणों को भरकर सबमिट करें। इससके बाद परिणाम और मार्क्स स्क्रीन पर दिखेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें - SBI Clerk Pre Result 2022: स्टेट बैंक क्लर्क प्रिलिम्स के परिणाम घोषित, मेंस एडमिट कार्ड भी जारी, ये रहे लिंक
SBI Clerk Result 2022 Prelims: जनवरी में ही होगा एसबीआइ क्लर्क मेंस
जिन उम्मीदवारों को एसबीआइ ने निर्धारित कट-ऑफ के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर सफल घोषित किया है, उन्हें अगले चरण में मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। इसके लिए सफल घोषित उम्मीदवारों को बैंक द्वारा अलग से सूचना दी जाएगी। दूसरी तरफ, एसबीआइ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी में ही किया जाना है और इसमें सम्मिलित होने के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं।
