Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    SBI Clerk Prelims Result 2022: इस लिंक से देखें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, परिणाम घोषित हुए

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 09:05 PM (IST)

    SBI Clerk Prelims Result 2022 एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम में शामिल होना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले राउंड में शामिल होना होगा। इससे जुड़ी फुट डिटेल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

    Hero Image
    SBI Clerk Result 2022: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 का इंतजार खत्म खत्म हो गया है।

    एजुकेशन डेस्क। SBI Clerk Prelims Result 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई (State Bank of India, SBI) क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। एसबीआई ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे आज यानि 2 जनवरी 2023 को घोषित कर दिया है। एसबीआई ने क्लैरिकल कैडर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in/ पर रिलीज किए हैं। इसके साथ ही, एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे देखने के लिंक  को भी एक्टिव कर दिया गया है जिसके माध्यम से उम्मीदवार परिणाम के साथ स्कोरकार्ड और कटऑफ भी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट 2022 जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक जल्द ही sbi.co.in पर एक्टिव हो गया है। बता दें कि 10 लाख से अधिक उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में उपस्थित हुए थे। यह एग्जाम भी कई दिनों में और कई स्लॉट में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी नतीजे देख सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स रिजल्ट 2022 लिंक

    यह भी पढ़ें - SBI Clerk Pre Result 2022: स्टेट बैंक क्लर्क प्रिलिम्स के परिणाम घोषित, मेंस एडमिट कार्ड भी जारी, ये रहे लिंक

    SBI Clerk Prelims Result 2022: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को करें फाॅलो

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in/web/careers पर जाना होगा। इसके बाद परिणाम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और 'करंट ओपनिंग' खोजें। अब अधिसूचना पृष्ठ की जांच करें, और SBI जूनियर एसोसिएट भर्ती 2022 की खोज करें और SBI क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एसबीआई क्लर्क परिणाम लॉगिन पेज स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और स्क्रीन पर दिखाए अनुसार पेज का सत्यापन एंटर करें। अब एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 प्रदर्शित होगा, परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।