विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Thu, 15 Jan 2026 05:33 PM (IST)

एसबीआई की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट डाउनलोड करने के ...और पढ़ें

SBI Clerk Mains Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

SBI Clerk Mains Result 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा रिजल्ट।

  2. कुल 6589 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्लर्क मेंस परीक्षा का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार (SBI Clerk Mains 2025) की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे जल्द ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। ऐसे में रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नबंर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।

SBI Clerk Mains Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

एसबीआई की ओर से क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

  • रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को “Current Openings” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद 'SBI Clerk Mains 2025 Result/Scorecard' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इतने पदों पदों पर होगी भर्ती

एसबीआई की ओर से क्लर्क के कुल 6589 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें एसबीआई क्लर्क रेगुलर के कुल 5180 पद और एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के कुल 1409 पद शामिल किए गए हैं।

इस दिन हुई थी परीक्षा

एसबीआई की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 नवंबर, 2025 को किया गया था। यह परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित कराई गई थी, जिसमें उम्मीदवारों से 190 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की गई थी। साथ ही यह परीक्षा कुल 2 घंटे 40 मिनट के लिए आयोजित कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: SSC Constable GD Result 2026: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, यहां से कर सकेंगे चेक