यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SBI Clerk Admit Card 2022: क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड जारी, एसबीआइ ने कॉल लेटर डाउनलोड लिंक एक्टिव किया
SBI Clerk Admit Card 2022 Released स्टेट बैंक ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र रविवार 30 अक्टूबर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। SBI Clerk Admit Card 2022 Released: एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय स्टेट बैंक ने देश भर में स्थित अपनी विभिन्न शाखाओं में क्लेरिकल कैडर में 5000 से अधिक कनिष्ठ सहयोगियों (ग्राहक सहायता एवं विक्रय) की भर्ती (SBI JA/Clerk) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राउंड यानि प्रिलिम्स एग्जाम में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए एसबीआइ क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा एसबीआइ क्लर्क प्रिलिम्स एडमिट कार्ड 2022 उम्मीदवारों के डाउनलोड के लिए लिंक रविवार, 30 अक्टूबर को एक्टिव किया गया, जिसके माध्यम से उम्मीदवार 25 नवंबर 2022 तक डाउनलोड कर सकेंगे।
एसबीआइ क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक
यह भी पढ़ें - SBI CBO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक में 1422 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन शुरू
SBI Clerk Admit Card 2022: एसबीआइ ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए ट्रेनिंग मैटेरियल भी जारी किए
इससे पहले, एसबीआइ ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की प्रकृति, पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रतिदर्श, आदि के संदर्भ में उम्मीदवारों की सहायता हेतु ‘स्वयं जानकारी पुस्तिका’ भी जारी की थी। एसबीआइ क्लर्क एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कर रहे उम्मीदवार इस पुस्तिका के माध्यम से परीक्षा योजना, प्रश्नों की संख्या व उनके लिए निर्धारित अंक व समय-सीमा, राज्यवार भाषा-सूची, आदि की भी जानकारी ले सकते हैं।
एसबीआइ क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2022 स्वयं जानकारी पुस्तिका डाउनलोड लिंक
यह भी पढ़ें - SSC GD Constable Notification 2022: कॉन्स्टेबल के 24,369 पदों की बंपर भर्ती की अधिसूचना जारी, आवेदन शुरू
बता दें कि एसबीआइ में क्लर्क के 5008 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में संख्यात्मक अभिक्षता, अंग्रेजी भाषा और तर्कज्ञान क्षमता से सम्बन्धित कुल 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटा होगी। उम्मीदवारों को हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे।
