RVUNL Exam Date 2026: जूनियर इंजीनियर और अकाउंटेंट सहित कई पदों के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद
आरवीयूएलएल की ओर से विभिन्न पदों के लिए एग्जाम शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल ...और पढ़ें

RVUNL junior engineer Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आरवीयूएलएल ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।
29 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) की ओर से विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने RVUNL में जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट और कमर्शियन असिस्टेंट के पदों पर अप्लाई किया था। वे RVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट के एग्जान शेड्यूल डाउनलोड करके परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
इस डेट पर होगी परीक्षा
आरवीयूएनएल की ओर से विभिन्न पदों के लिए परीक्षा तिथि अलग-अलग निर्धारित है। जूनियर इंजीनियर-1 (इलेक्ट्रिकल) की परीक्षा 29 और 30 नवंबर, जूनियर इंजीनियर-1 (मैकेनिकल) व जूनियर इंजीनियर-1 (सिविल) की परीक्षा 30 नवंबर, जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-2 की परीक्षा 04, 05, 08, 19, 20, 22 दिसंबर और 01 जनवरी, 2027 को आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही जूनियर अकाउंटेंट की परीक्षा 13 और 15 जनवरी, 2027 को आयोजित कराई जाएगी।
कब और कहां जारी होगा एडमिट कार्ड
विभिन्न पदों के लिए एडमिट कार्ड RVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
