विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:28 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 10:35 AM (IST)

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RSSB Computer Instructor Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

 RSSB Computer Instructor Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1.  कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के बाद अपने उत्तरों का मूल्यांकन करना चाहते हैं। वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। बता दें, इस परीक्षा के जरिये कुल 3951 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Latest News सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RSSB Computer Instructor Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 3951 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 3224 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 727 पद आरक्षित किए गए हैं। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें, परीक्षा का आयोजन 22 और 23 अगस्त, 2026 के दिन किया गया था।

कब जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा रिजल्ट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Forest Guard Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड