Move to Jagran APP

RSMSSB AS Admit Card 2021: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड

RSMSSB AS Admit Card 2021 कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से आज 9 सितंबर 2021 से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड लिए उम्मीदवारों को अपने विवरण (जैसे अप्लीकेशन नंबर जन्म-तिथि आदि) भरकर सबमिट करने होंगे।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 11:55 AM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 11:55 AM (IST)
RSMSSB AS Admit Card 2021: राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज से करें डाउनलोड
आरएसएमएसएसबी ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को किये जाने की घोषणा की है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RSMSSB AS Admit Card 2021: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) द्वारा आयोजित की जाने वाली कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड से आज, 9 सितंबर 2021 से डाउनलोड किये जा सकते हैं। बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए परीक्षा तारीख तक लिंक एक्टिव रखा जाना है। बता दें कि आरएसएमएसएसबी ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर 2021 को किये जाने की घोषणा की है। परीक्षा 2 घंटे की होगी और यह सुबह 10 बजे शुरू होगी।

loksabha election banner

इन स्टेप में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवारों को राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर सम्बन्धित परीक्षा के ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज अपने विवरण (जैसे अप्लीकेशन नंबर, जन्म-तिथि, आदि) भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना कृषि पर्यवेक्षक ई-प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

यहां मिलेगा राजस्थान एग्रीकल्चर सुपरवाइजर एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए निर्देश जारी

इससे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए जरूरी निर्देश जारी किये हैं, जिनका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। इन निर्देशों पर परीक्षा कक्ष के निर्देश, नकल से सम्बन्धित नियम, कोविड-19 से बचाव, परीक्षा केंद्र और कक्ष में ले जाने और न ले जाने वाली वस्तुओं की लिस्ट, उम्मीदवारों के ड्रेस कोड, आदि शामिल हैं। उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक से करें कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए निर्देश डाउनलोड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.