यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
RSBE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए नोटिफिकेशन जल्द, नतीजे 30 मई तक
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से आरबीएसई 10th रिजल्ट 30 मई तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड से 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए लेटेस्ट अपडेट है। बोर्ड सचिव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड की ओर से रिजल्ट 30 मई तक जारी किये जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के समय एवं तिथि की ऑफिशियल जानकारी के लिए बोर्ड आज अधिसूचना जारी कर सकता है। इस नोटिफिकेशन में रिजल्ट जारी होने की तिथि एवं समय का उल्लेख किया जाएगा।
Rajasthan RSBE 10th Result 2024 बोर्ड सचिव की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जायेगा। इसके बाद स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर या एसएमएस के माध्यम से अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।
आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट के लिए अधिसूचना आज कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए अभ्यर्थी समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां 10वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप अपना परिणाम चेक कर पायेंगे।
रिजल्ट के साथ नहीं आएगी टॉपर्स लिस्ट
राजस्थान बोर्ड ने स्टूडेंट्स के बीच प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि जिले के अनुसार प्रदर्शन की डिटेल को जारी किया जाएगा। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं रिजल्ट की घोषणा के साथ ही टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की थी। रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।
