विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRC Group D Result 2022: इन जोन के लिए रेलवे ग्रुप डी परीक्षा परिणाम घोषित, भर्ती बोर्ड ने जारी की लिस्ट

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 23 Dec 2022 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 10:06 AM (IST)

RRC Group D Result 2022 देश भर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपने सम्बन्धित जोन के रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ...और पढ़ें

आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 देखने के लिए अपने-अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।
आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 देखने के लिए अपने-अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाएं।

एजुकेशन डेस्क। RRC Group D Result 2022: भारतीय रेलवे में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती वाली संभवत: अब तक सबसे बड़ी भर्ती (CEN RRC 01/201) प्रक्रिया के सेलेक्शन प्रॉसेस के फर्स्ट राउंड में आयोजित आरआरसी लेवल 1 सीबीटी 2022 के नतीजों की वीरवार, 22 दिसंबर को कर दी गई है। देश भर के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से आवेदन किए एक करोड़ा से अधिक उम्मीदवारों के लिए सभी बोर्ड ने संयुक्त रूप से 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में ग्रुप डी परीक्षा आयोजित की थी और इसके बाद आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा विभिन्न बोर्ड के अनुसार बारी-बारी की जा रही है।

आरआरसी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 की घोषणा की इस कड़ी में जिन रेलवे भर्ती बोर्ड ने नतीजे घोषित करते हुए अगले चरण यानि शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए सफल पाए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की है, उनमें आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी पटना, आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी अजमेर, आरआरबी भुवनेश्वर, आरआरबी कोलकाता, आरआरबी सिकंदराबाद, आरआरबी भोपाल, आरआरबी गुवाहाटी आदि शामिल हैं। इन सभी आरआरबी के उम्मीदवार अपना रोल नंबर सम्बन्धित बोर्ड की वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रोल नंबर चेक सकते हैं:-

यह भी पढ़ें - Government Jobs: इन 13,000 सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, देखें अधिसूचना और आवेदन लिंक

यह भी पढ़ें - RRB Group D Result 2022: इन जोन-वाइज लिंक से देखें कैंडीडेट लिस्ट, घोषित हुए रेलवे ग्रुप डी सीबीटी 1 के नतीजे