Move to Jagran APP

RRC Group D Exam Date 2021: एनटीपीएसी परीक्षा के बाद अब रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए अपडेट जल्द होंगे जारी

RRC Group D Exam Date 2021 आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 7 चरणों में 31 जुलाई 2021 तक पूरा होने के बाद अब रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 03:56 PM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 03:57 PM (IST)
रेलवे ने दिसंबर में कहा था कि आरआरसी ग्रुप डी परीक्षा एनटीपीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RRC Group D Exam Date 2021: आरआरसी ग्रुप डी एग्जाम डेट की घोषणा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) परीक्षा 7 चरणों में 31 जुलाई 2021 तक पूरा करने के बाद अब रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षा अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है। बता दें कि रेलवे की तरफ से दिसंबर 2020 में कहा गया था कि आरआरसी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा समाप्त होने के बाद शुरू की जाएगी।

loksabha election banner

बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की अधिसूचना 2019 में जारी हुई थी। इसी प्रकार, आरआरसी द्वारा ग्रुप डी (लेवल 1) के एक लाख से अधिक (1,03,739) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (आरआरसी-01/2019) भी 2019 की शुरूआत में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी। आरआरसी ग्रुप डी (लेवल 1) भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन सितंबर/अक्टूबर 2019 में होना निर्धारित किया गया था। हालांकि, परीक्षा का आयोजन पूरे देश में फैली महामारी के चलते अभी तक आयोजित नहीं किया सका है।

90 मिनट का होगा आरआरसी (ग्रुप डी – लेवल 1) सीबीटी

आरआरसी ग्रुप डी भर्ती अधिसूचना के अनुसार रेलवे ग्रुप जी (लेवल-1) के लिए आयोजित की जाने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा 90 मिनट की होगी। परीक्षा सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता व रीजनिंग से 30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न समेत कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.