RRB Answer Key 2026: आरआरबी टेक्निशियन प्रोविजनल आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
आरआरबी की ओर से आज यानी 19 मार्च को (RRB Answer Key 2026) जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
प्रोविजनल आंसर-की जारी।
06, 09 और 10 मार्च को हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से टेक्नीशियन प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 19 मार्च को जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 06, 09 और 10 मार्च, 2026 को आरआरबी टेक्नीशियन की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
RRB Technician Answer Key 2026: ऐसे डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की
आरआरबी की ओर से टेक्निशियन प्रोविजनल आंसर-की आज जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद RRB Technician Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
कब जारी होगा रिजल्ट
आरआरबी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउलोड करने के लिए आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
इस दिन तक कर सकेंगे आपत्ति दर्ज
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 27 मार्च, 2026 तक का मौका दिया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करनी भी अनिवार्य है। प्रत्येक प्रश्न के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा।
