Bihar Board 12th Result 2026: बीएसईबी इंटर रिजल्ट इस डेट तक हो सकता है जारी, मार्कशीट केवल 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच घोषित होने की उम्मीद है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा डेट की घोषणा कभी भी की जा सकती है।

BSEB Inter Result 2026
HighLights
बिहार बोर्ड रिजल्ट होने वाला है जारी।
पहले 12th क्लास का परिणाम आने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड 12th बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 20 से 25 मार्च के बीच नतीजे (BSEB Bihar Board 12th Result 2026) जारी कर दिए जायेंगे। रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से जारी होगा जिसके बाद छात्र रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।
वेबसाइट से केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा परिणाम
बिहार बोर्ड सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2026 जारी होते ही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच की जा सकेगी। स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- स्टेप 1: बिहार बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जाना होगा।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
SMS से भी चेक किया जा सकेगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के चलते साइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसे समय में आप SMS के जरिये भी परिणाम चेक कर पाएंगे। एसएमएस से नतीजे चेक करने के लिए BIHAR12 space>ROLLNUMBER टाइप करके बोर्ड की ओर से तय किये गए नंबर पर मैसेज करना होगा।

पिछले वर्ष ऐसा रहा था परिणाम
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की ओर से 12th क्लास का रिजल्ट सभी स्ट्रीम (आर्ट्स, कॉमर्स एवं साइंस) का एक साथ जारी होगा। पिछले वर्ष विज्ञान में 82.5 फीसदी, वाणिज्य (कॉमर्स) में 94.77 फीसदी और आर्ट्स (कला) में 89.66 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की थी। ओवरऑल रिजल्ट 86.50 दर्ज किया गया था।
पिछले साल साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल (500 में से 484 अंक) ने पहला स्थान, अरवल के आकाश कुमार (500 में से 480 अंक) ने दूसरा स्थान और पटना कॉलेजिएट के रवि कुमार (500 में से 478 अंक) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
