विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Technician Admit Card 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Published: Wed, 30 Sep 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

आरआरबी की ओर से टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 6557 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB Technician Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

RRB Technician Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. जल्द जारी होगा टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड।

  2. परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित होगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से टेक्नीशियन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 02 अक्टूबर को की जाएगी। जो उम्मीदवार Railway RRB Technician Exam में भाग लेने वाले हैं। वे जल्द ही RRB की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RRB Technician Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिचट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगा एग्जाम

रेलवे टेक्नीशियन परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 06 से 09 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। टेक्नीशियन की परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य जागरूकता, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग, कंप्यूटर, गणित, विज्ञान और इंजीनियरिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: आज जारी होगा नीट यूजी तीसरे राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट, इस डेट पर करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट