RRB Technician Admit Card 2026 OUT: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
आरआरबी की ओर से RRB Technician Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Technician Admit Card 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
कुल 6557 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड में टेक्नीशियन के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल आरआरबी की ओर से RRB Technician Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार टेक्नीशियन की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड
आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर अब डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Technician Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एडमिट कार्ड में इनकी करें जांच
आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन एग्जाम सेंटर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई सभी जरूरी डिटेल को भी ध्यान से पढ़ लें।
कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन में 06 से 09 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक की कटौती भी की जाएगी। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें- SSC GD Result 2026: कब और कहां जारी होगा एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें पूरी अपडेट
