RRB Section Controller City Slip 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू
आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller City Slip 2026: यहां देखें पूरी खबर।
HighLights
सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
एग्जाम से 4 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानना चाहते हैं। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB Section Controller Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Section Controller Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, लॉजिकल कैपेबिलिटी और रीजनिंग आदि विषयों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 120 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आरआरबी की अधिसूचना के मुताबिक सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से 4 दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
