विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Section Controller Answer Key 2026: आज शाम 4 बजे जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की, इस डेट तक दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

Published: Fri, 16 Oct 2026 11:22 AM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB Section Controller Answer Key 2026 आज शाम 4 बजे जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आपत्ति ...और पढ़ें

RRB Section Controller Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

 RRB Section Controller Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आज शाम 4 बजे एक्टिव होगा आंसर-की लिंक।

  2. 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी की ओर से एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करते हुए सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की घोषित करने की जानकारी साझा की गई है। आरआरबी द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक RRB Section Controller Answer Key 2026 आज यानी 16 अक्टूबर को जारी की जाएगी। सेक्शन कंट्रोलर की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आज शाम 4 बजे से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

इस डेट तक मिलेगा आपत्ति दर्ज करने का मौका

आरआरबी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक जो उम्मीदवार उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे। वे RRB की वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार आज शाम 4 बजे से लेकर 25 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं। हालांकि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस जमा करनी होगी। प्रत्येक सवाल के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना जरूरी है। उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिये ऑब्जेक्शन फीस जमा कर सकते हैं।

rrb

 

इन 6 तरीकों से डाउनलोड कर सकेंगे प्रोविजनल आंसर-की

आरआरबी की ओर से आज शाम 4 बजे RRB Section Controller Answer Key उपलब्ध करवा दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आंसर-की सेक्शन पर विजिट करना होगा।
  • अब RRB Section Controller Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का भुगतान करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के जरिये 119 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें जनरल के लिए कुल 50 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 09 पद, ओबीसी के लिए कुल 29 पद, एससी के लिए कुल 19 पद और एसटी के लिए कुल 12 पद आरक्षित है।

 

यह भी पढ़ें: RRB Technician Answer Key 2026 OUT: टेक्नीशियन परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, 22 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका