विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Section Controller Admit Card 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 12 अक्टूबर से स्टार्ट

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:26 AM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB Section Controller Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB Section Controller Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RRB Section Controller Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. कुल 119 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल RRB की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर RRB Section Controller Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड आदि का उपयोग करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RRB Section Controller Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में गणित, डाटा एनालिसिस, लॉजिकल रीजनिंग विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को CBAT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती संबंधित विवरण


इस भर्ती के जरिये कुल 119 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 50 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 09 पद, ओबीसी के लिए कुल 29 पद, एससी के लिए कुल 29 पद और एसटी के लिए कुल 12 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET Notification 2026: एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट पर होगा एग्जाम