RRB RRC Group D: रद आवेदन के मामले में बढ़ाई गई डेट, 31 अगस्त को आना था फैसला
RRB RRC Group D रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने रद आवदेन के मामले में आपत्ति दर्ज कराने के लिए नई तारीख की घोषणा की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। RRB RRC Group D: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB RRB Group D के चार लाख से अधिक रद हुए एप्लिकेशन के मामले आपत्ति दर्ज कराने की तारीख बढ़ा दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब उम्मीदवार अपनी आपत्ति 31 अगस्त, 2019 से 6 सितंबर, 2019 तक दर्ज करा सकते हैं। इससे पहले 17 अगस्त, 2019 को जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में कहा गया था कि उम्मीदवार 17 अगस्त से 23 अगस्त, 2019 के बीच अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए एक लिंक भी जारी किया गया था। पुराने नोटिफिकेशन के मुताबिक 31 अगस्त, 2019 को बोर्ड अपना आखिरी फैसला लेने वाला था।
बता दें कि इस साल आरआरबी ग्रुप डी लेवल -1 पदों की भर्ती के लिए 103769 वैकेंसी निकाली, जिसमें करीब 1करोड़ 15 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया। इसके बाद आरआरबी ने लगभग 4 लाख से अधिक आवेदन रद कर दिए गए। इसके पीछे बोर्ड ने गलत फोटो और साइन को वजह बताया। इसके बाद उम्मीदवारों ने इस मामले के खिलाफ आवाज उठाई। बोर्ड उम्मीदवारों की मांग सुनते हुए, आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक जारी किया। वहीं, जांच के बाद 31 अगस्त, 2019 को फैसला लेने का निर्णय किया। हालांकि, आखिरी फैसले से पहले कुछ उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें लिंक उपलब्ध नहीं हुआ। ऐसे में आरआरबी ने एक मौका देने का फैसला किया है।
यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसा हो चुका है। ग्रुप डी के पिछले वर्ष हुई भर्ती में 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। तब भी करीब 70 हजार आवेदनकर्ताओं को फॉर्म में सुधार करने का मौका मिला था। इस बार भी उम्मीदवार को दोबार मौका मिलने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के उम्मीदवारों को लगातार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।