RRB Paramedical City Intimation Slip 2026: रेलवे पैरामेडिकल एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, इस डेट में होगा एग्जाम
आरआरबी की ओर से पैरामेडिकल एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 3 से ...और पढ़ें

RRB Paramedical City Intimation Slip link 2026
HighLights
पैरामेडिकल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी।
23 से 25 नवंबर तक आयोजित होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती (CEN/05/2026) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही अपने रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एग्जाम सिटी स्लिप के द्वारा अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की पूरी तैयारी कर लें ताकी परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।
इन डेट्स में होना है एग्जाम
आरआरबी पैरामेडिकल भर्ती सीबीटी एग्जाम का आयोजन 23 से 25 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी पैरामेडिकल सीबीटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको लॉग इन डिटेल (रजिस्ट्रेशन नंबर/ पासवर्ड एवं कैप्चा कोड) दर्ज करके सबमिट करनी है।
- जानकारी सबमिट होते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?
आरआरबी की ओर से सभी आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व जारी कर कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक ईमेल/SMS पर भी भेजा जायेगा। आप डायरेक्ट उस लिंक से भी हॉल टिकट प्राप्त कर सकेंगे।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।