विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी सीबीटी-2 एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड, परीक्षा 17 सितंबर को

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 02:26 PM (IST)

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल साइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Railway NTPC UG CBT-2 admit card  download

Railway NTPC UG CBT-2 admit card  download

HighLights

  1. आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड किये जारी।

  2. डायरेक्ट इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी नॉन- टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (अंडर ग्रेजुएट) भर्ती CBT II एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई हुए थे वे तुरंत ही RRB NTPC UG Admit Card अपने जोन की रेलवे वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवाया गया है जहां से 1 क्लिक में प्रवेश पत्र प्राप्त किया जा सकता है। 

17 सितंबर को होना है एग्जाम

रेलवे बोर्ड की ओर से दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड केवल उनके ही जारी हुए हैं जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।

सीबीटी-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स 

  • आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in/chandigarh जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Examination Phase पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद ई-कॉल लेटर और Link for Downloading e-Call letter for CBT-2 के सामने लिंक पर क्लिक करना है।  
  • एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड दर्ज करके सबमिट करना है।
  • अब स्क्रीन पर एग्जाम एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके अपने इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card 2026 Link

ईमेल एवं एसएमएस से भी डाउनलोड कर सकते हैं हॉल टिकट 

रेलवे की ओर से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा गया है। आवेदनकर्ता उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न 

एनटीपीसी यूजी सीबीटी II एग्जाम में अभ्यर्थियों से बहुविकल्पीय प्रकार के 120 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में जनरल अवेयरनेस से 50 सवाल, मैथमेटिक्स से 35 सवाल और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 35 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर अभ्यर्थियों को 1 अंक वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।

यह भी पढ़ें- Hindi Diwas 2026: कागज से स्क्रीन तक कैसे बदला हिंदी का स्वरूप, जानें अब तक का स्वर्णिम सफर