RRB Result 2026: आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
आरआरबी ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RRB Ministerial Isolated Category Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट जारी।
रिजल्ट के साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 14 और 15 जुलाई, 2026 को लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर RRB Ministerial & Isolated Category Result 2026 देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट
रिजल्ट आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्रलिखित स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RRB Ministerial & Isolated Category Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी
आरआरबी मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट की घोषणा भी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कटऑफ देख सकते हैं।
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को अब स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 312 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें चीफ लॉ असिस्टेंट के लिए कुल 22 पद, लोक अभियोजक के लिए कुल 07 पद, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए कुल 202 पद, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर के लिए कुल 15 पद, कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक के लिए कुल 24 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए कुल 02 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड III के लिए कुल 39 पद और साइंटिफिक सुपरवाइजर के लिए कुल 01 पद आरक्षित हैं।
