विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Junior Translator Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा तिथि जारी, 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है सिटी स्लिप

Published: Sat, 10 Oct 2026 05:37 PM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB Junior Translator Hindi CBT Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। ...और पढ़ें

RRB Junior Translator Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

RRB Junior Translator Exam Date 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा तिथि जारी।

  2. 20 अक्टूबर को जारी हो सकती है सिटी स्लिप।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड जूनियर ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती के लिए हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा तिथि का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे जल्द ही परीक्षा में शामिल होंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दें। 

कब होगी परीक्षा

आरआरबी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अक्टूबर को किया जाएगा।

कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 26 अक्टूबर तक जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद RRB Junior Translator Hindi CBT Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

 

यह भी पढ़ें: DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में स्वीपर और चौकीदार के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई