RRB Junior Engineer Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा एडमिट कार्ड का एलान
आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा की नई परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी की जाएगी।

RRB Junior Engineer Exam Date 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी।
परीक्षा में 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली आरआरबी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से जूनियर इंजीनियर परीक्षा का रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार जेई की परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे अब रिवाइज्ड RRB Junior Engineer Exam Date 2026 के आधार पर परीक्षा की तैयारी के लिए योजना बना सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आरआरबी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक जूनियर इंजीनियर की परीक्षा देशभर के निर्धारित एग्जाम सेंटर में 27 और 28 अक्टूबर को आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 4029 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 1714 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 398 पद, ओबीसी के लिए कुल 919 पद, एससी के लिए कुल 632 पद और एसटी के लिए कुल 366 पद आरक्षित किए गए हैं।

सीबीटी-1 परीक्षा का पैटर्न
सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी और एससी को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को सीबीटी-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप
आरआरबी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 17 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। इसके अलावा, एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
