विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Admit Card 2026 OUT: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Published: Sat, 24 Oct 2026 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 09:59 AM (IST)

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से RRB Junior Engineer Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां ...और पढ़ें

RRB Junior Engineer Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

RRB Junior Engineer Admit Card 2026: यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. आरआरबी ने जारी किया एडमिट कार्ड।

  2. कुल 4029 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB Junior Engineer Admit Card 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

RRB JE Admit Card 2026 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RRB Junior Engineer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन होगा एग्जाम

जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर को किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

जूनियर इंजीनियर के कुल 4029 पदों पर भर्ती होगी। इसमें जनरल के लिए कुल 1714 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 398 पद, ओबीसी के लिए कुल के लिए कुल 919 पद, एससी के लिए 632 और एसटी के लिए 366 पद रिजर्व है।

 

यह भी पढ़ें- RRB JE Admit Card 2026 OUT: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस