विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB JE Exam Date 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर CBT-1 एग्जाम डेट घोषित, अक्टूबर में इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:40 PM (IST)

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती सीबीटी 1 एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन तीन दिनों 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा।

रेलवे जेई भर्ती 2026 के लिए परीक्षा तिथि घोषित।

रेलवे जेई भर्ती 2026 के लिए परीक्षा तिथि घोषित।

HighLights

  1. 27, 28 एवं 30 अक्टूबर को रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा होगी आयोजित।

  2. सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व होगी जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती (CEN No 04/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है। इसके बाद अब रेलवे की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी गई है। आरआरबी द्वारा परीक्षा तिथि की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा का आयोजन अक्टूबर माह में 3 दिन में करवाया जायेगा।

एग्जाम डेट्स 

नोटिस के अनुसार Junior Engineer, Depot Material Superintendent and Chemical & Metallurgical Assistant पदों के लिए परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

सिटी इंटीमेशन स्लिप एवं एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। सभी आवेदनकर्ता इससे अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर पाएंगे। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।

एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर तैयारियां कर दें स्टार्ट

परीक्षा में कुछ ही समय शेष है ऐसे में उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियों को तेज कर दें। सीबीटी 1 एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट के समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा वहीं गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।

पेपर में मैथमेटिक्स विषय से 30 सवाल, जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग से 25 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 15 सवाल और जनरल साइंस विषय से 30 प्रश्न पूछे जायेंगे।

यह भी पढ़ें- UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किये स्टार्ट, पद पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक