RRB Group D results 2019: किसी भी समय आ सकता है परिणाम, ये है पूरी जानकारी
RRB Group D results 2019, परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इसे लेकर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
नई दिल्ली जेएनएन। RRB Group D results 2019, RRB Group D के लिए जिन लोगों ने परीक्षा दी थी उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इस परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह रिजल्ट तीन से चार दिनों के अंदर घोषित हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन भर्ती सेकेंड स्टेज सीबीटी की आंसर-की शुक्रवार को जारी होगी।
परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया
बता दें कि रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ये उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। RRB Group D Exam रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। गौरतलब है कि आरआरबी अधिकारियों ने RRB Group D Result 2019 फरवरी मध्य में जारी करने की बात कही थी।
62,907 पदों पर होगी भर्ती
Group D Exam 2018 के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड 62,907 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस एग्जाम के लिए करीब 1.89 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1.17 करोड़ अभ्यर्थियों ने यह एग्जाम दिया है। Group D Exam की प्रक्रिया करीब 3 महीने तक चली थी। यह एग्जाम 17 सितंबर को शुरू होकर 17 दिसंबर को खत्म हुए थे। अब सभी को RRB Group D Exam Result का इंतजार है। रिजल्ट आपको RRB की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर मिलेगा। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए आप इसके वेबसाइट पर जाएं।