Move to Jagran APP

RRB Group D results 2019: आज जारी हो सकता है परिणाम, ये है पूरी जानकारी

RRB Group D results 2019, परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हो सकता है।यह रिजल्ट 13 फरवरी या 17 फरवरी को जारी किए जाने की उम्मीद थी लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसे जारी नहीं किया।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:57 AM (IST)
RRB Group D results 2019: आज जारी हो सकता है परिणाम, ये है पूरी जानकारी
RRB Group D results 2019: आज जारी हो सकता है परिणाम, ये है पूरी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। RRB Group D results 2019, RRB Group D के लिए जिन लोगों ने परीक्षा दी थी उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सूत्रों के अनुसार यह रिजल्ट सोमवार को घोषित हो सकता है। रेलवे भर्ती बोर्ड इसमें देरी नहीं करना चाहेगा, क्योंकि 23 फरवरी को रोजगार समाचार में नई रेलवे भर्ती की सूचना आ सकती है। बता दें कि यह रिजल्ट 13 फरवरी या 17 फरवरी को जारी किए जाने की उम्मीद थी लेकिन रेलवे भर्ती बोर्ड ने इसे जारी नहीं किया। 

loksabha election banner

परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया
बता दें कि रेलवे ग्रुप डी की सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर से शुरू हुई थी और 17 दिसंबर तक चली। 63 हजार पदों पर भर्ती के लिए इस परीक्षा में 1.89 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। ये उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। RRB Group D Exam रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। गौरतलब है कि आरआरबी अधिकारियों ने RRB Group D Result 2019 फरवरी मध्य में जारी करने की बात कही थी। 

62,907 पदों पर होगी भर्ती
Group D Exam 2018 के जरिए रेलवे भर्ती बोर्ड 62,907 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इस एग्जाम के लिए करीब 1.89 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1.17 करोड़ अभ्यर्थियों ने यह एग्जाम दिया है। Group D Exam की प्रक्रिया करीब 3 महीने तक चली थी। यह एग्जाम 17 सितंबर को शुरू होकर 17 दिसंबर को खत्म हुए थे। अब सभी को RRB Group D Exam Result का इंतजार है। रिजल्ट आपको RRB की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर मिलेगा। ऐसे में अधिक जानकारी के लिए आप इसके वेबसाइट पर जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.