Move to Jagran APP

RRB Group D exam 2022: 17 अगस्त से शुरू हो रही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के संबंध में अहम सूचना, करें चेक

RRB Group D exam 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए जनरल कैटेगिरी के उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे हालांकि ओबीसी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है। वहीं एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 35% अंक आवश्यक हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:05 AM (IST)
RRB Group D exam 2022: 17 अगस्त से शुरू हो रही आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के संबंध में अहम सूचना, करें चेक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के संबंध में अहम सूचना है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 के संबंध में अहम सूचना है। रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) द्वारा आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 की परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी करने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कि RRB आज पहले चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र रिलीज हो जाएंगे। दरअसल, आधिकारिक घोषणा के अनुसार, उम्मीदवार परीक्षा तिथि से चार दिन पहले अपने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। अब चूंकि आरआरबी ग्रुप डी फेज 1 परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से शुरू होगा और एग्जाम में महज अब तीन दिन का समय ही बचा है तो इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि आज, 13 अगस्त, 2022 को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

loksabha election banner

वहीं, जो उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी की फेज परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें अपना एडमिट कार्ड के बारे में लेटेस्ट अपडेट मिल सके। वहीं एक बार प्रवेश पत्र रिलीज होने के बाद यह आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बता दें कि RRB Group D की परीक्षा 17 अगस्त से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाएगी।

RRB Group D exam 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक साइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। इसके बाद, होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें। 

यह उम्मीद की जा रही है है कि बोर्ड चरण 1 के बाद चरण 2 के लिए परीक्षा की तारीख भी जारी करेगा।आरआरसी ने भारतीय रेलवे के कई विभागों में भर्ती के लिए 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के स्तर 1 के तहत कुल 103769 रिक्तियों के लिए अधिसूचना प्रकाशित की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.