RRB Group D Recruitment 2026: रेलवे में ग्रुप-D के 33000 पदों पर होगी भर्ती! Notification इस डेट तक आने की उम्मीद
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से 33 हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा सकती हैं। आरआरबी की ओर ...और पढ़ें

RRB Group D Vacancy 2026
HighLights
रेलवे ग्रुप डी के 33 हजार पदों पर आ सकती है भर्ती।
शॉर्ट नोटिस अगले महीने आने की संभावना।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप डी के अंतर्गत 33000 रिक्त पदों के आसपास भर्ती निकाली जाने वाली है। भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन अगले माह यानी अक्टूबर में वहीं विस्तृत नोटिफिकेशन नवंबर 2026 तक आने की उम्मीद है।
ग्रुप-डी पदों पर केवल 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई, ITI से छूट
आरआरबी ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आपको बता दें कि पिछली भर्ती से ग्रुप डी पदों के लिए ITI सर्टिफिकेट की बाध्यता को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में केवल 10th पास ही रेलवे में रेगुलर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा
इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
कैसे होगा चयन
आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी चरणों के अनुसार उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
फिजिकल के लिए योग्यता
पीईटी में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दूरी दौड़ के रूप में 4 मिनट 15 सेकेंड में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थियों को 20 किलोग्राम वजन लेकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। रनिंग में महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। शारीरिक दक्षता के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक चांस दिया जायेगा।
