Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए कल से दर्ज कराएं आपत्ति, इतनी देनी होगी फीस

    By Nandini DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 03:18 PM (IST)

    RRB Group D answer key 2022 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी की परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित करेगा। इसके बाद आज परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज कर दी गई है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    Hero Image
    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आंसर-की रिलीज हो चुकी है।

    नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। RRB Group D answer key 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आंसर-की के लिए आपत्ति उठाने की प्रक्रिया कल से शुरू हो रही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board, RRB) कल, 15 अक्टूबर, 2022 से RRB Group D answer key परीक्षा के लिए आंसर-की पर  ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए 19 अक्टूबर, 2022 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवारों को इसके लिए 50 रुपये की फीस देनी होगी। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आंसर-की चेक नहीं की गई है तो वे वेबसाइट पर जाकर उत्तरकुंजी देख सकते हैं। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी अपना उत्तर देख सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

    How to download RRB Group D answer key: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की को ऐसे करें डाउनलोड

    आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की आंसर-की को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अब उम्मीदवार लॉगिन या आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी अधिसूचना 2022 पर क्लिक करें। अब उम्मीदवारों को लॉगिन पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। इसके बाद, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और लॉगिन करें। आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक, प्रश्न पत्र प्रदर्शित किया जाएगा। भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।  

    आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। वहीं  अब परीक्षा के लिए आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज की गई है। इन उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद परीक्षा की फाइनल आंसर-की रिलीज की जाएगी। इसके बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।