RRB Group D Admit Card 2018: एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड रेलवे की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी भर्ती के लिए परीक्षाओं का दौर जारी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी समूह डी पदों की भर्ती के लिए अगले पांच दिनों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने 17 नवंबर तक शेड्यूल्ड एग्जाम सेंटर और टाइमिंग आदि से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके लिए आरआरबी ने लॉगिन विंडो क्रिएट की है, जहां से आप परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आपको बता दें कि भारत की सबसे बड़ी एंपलॉयर भारतीय रेलवे इस समय सबसे बड़ी रिक्रूटमेंट ड्राइव चला रही है जिसके तहत रेलवे में लेवल वन के 62,907 से ज्यादा पद भरे जाने हैं। रेलवे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से अंक, सहायक, गेटमैन, ट्रैक रखरखाव और पोर्टर पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया आयोजित कर रही है। आप आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर 17 नवंबर तक होने वाली परीक्षा के सेंटर, टाइमिंग आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदक को यूजर आईडी (रजिस्ट्रेशन नंबर) और यूजर आईडी (डेट ऑफ बर्थ) की जरूरत पड़ेगी।
गौरतलब है कि भर्ती परीक्षा 17 सितंबर, 2018 से बोर्ड द्वारा स्तर 1 पदों की 62907 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। 17 दिसंबर, 2018 तक निर्धारित शिफ्ट के लिए आरआरबी समूह डी परीक्षा विवरण आरआरबी द्वारा जारी किया गया है। यहां तक कि प्रवेश पत्र परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए गए हैं। समूह डी सीबीटी के लिए, जिसे 17 दिसंबर को समाप्त किया जाना है। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2018 के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले indianrailways.gov.in की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर दिए गए Click here to Download E-Call Letter के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजर आइडी और जन्मतिथि डालें।
- लॉग-इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें।