विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Exam Date 2026: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट CBT-1 एग्जाम शेड्यूल जारी, नवंबर में इन डेट्स में होगी परीक्षा

Published: Tue, 22 Sep 2026 01:20 PM (IST)

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2026 तक करवाया जायेगा।

Railway ALP Exam Date 2026

Railway ALP Exam Date 2026

HighLights

  1. रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा 3 से 5 नवंबर को होगी आयोजित।

  2. सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट (सीईएन 01/2026) भर्ती के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक परीक्षा का आयोजन नवंबर माह में करवाया जायेगा। ऐसे में जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे अपनी तैयारियों को तेज कर दें ताकी परीक्षा में आसानी से सफलता प्राप्त कर पाएं।

RRB ALP Exam Schedule: इन डेट्स में होना है एग्जाम

रेलवे की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा का आयोजन 3 से 5 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा से 10 दिन पूर्व एवं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। एडमिट कार्ड का लिंक वेबसाइट के साथ ही रजिस्टर्ड नंबर एवं ई-मेल पर भी भेजा जायेगा।

RRB ALP CBT 1 Exam Pattern: सीबीटी 1 एग्जाम पैटर्न

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट पहले चरण की परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 75 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। पेपर में मैथमेटिक्स, जनरल साइंस, मेन्टल एबिलिटी विषयों से पूछे जायेंगे।
प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। जो अभ्यर्थी सीबीटी 1 एग्जाम में सफल रहेंगे केवल वे ही सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन (DV), मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) प्रक्रिया से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को फाइनल लिस्ट में जगह दी जाएगी। भर्ती के माध्यम से कुल 11127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- RRB NTPC UG New Vacancy 2026: रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1688 पदों के लिए इस डेट से शुरू होंगे आवेदन!