विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP Exam City Slip 2026: आज जारी होगी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, डायरेक्ट यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Published: Sat, 24 Oct 2026 10:19 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 10:55 AM (IST)

आरआरबी की ओर से RRB ALP Exam City Slip 2026 किसी समय भी जारी की जा सकती है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।

RRB ALP Exam City Slip 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

RRB ALP Exam City Slip 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. आज जारी होगी सिटी स्लिप।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट ALP परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की सूची आज यानी 24 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने से पहले यह जानना चाहते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित कराई जाएगी। वे उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRB ALP Exam City Slip 2026 जल्द ही डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को पहले ही संभालकर रख लें।

RRB ALP City Slip इन 6 तरीकों से कर सकेंगे सिटी स्लिप डाउनलोड

असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप आज जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  1. सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद RRB ALP Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

RRB ALP Exam Date इस दिन होगी परीक्षा

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 03 से 05 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। सीबीटी-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित और सामान्य विज्ञान और मेंटल एबिलिटी विषय से 75 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा। इस परीक्षा में पास होने के लिए जनरल व ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक, ओबीसी व एससी को 30 प्रतिशत और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

4 दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

एएलपी परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। 

 

 

यह भी पढ़ें- RRB JE Admit Card 2026 OUT: आरआरबी जूनियर इंजीनियर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस