Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Exam City 2024: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 09:24 AM (IST)

    आआरबी असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही उम्मीदवारों को इसी हॉल टिकट को लेकर एग्जाम में शामिल होना होगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।

    Hero Image
    RRB ALP Exam City 2024: असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से शुरू होगा

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। एलपी भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आज 16 नवंबर, 2024 को जारी कर दी गई है। यह आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing पर रिलीज की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRB ALP Exam City 2024: 25 नवंबर से शुरू होगी आरआरबी एएलपी भर्ती परीक्षा 

    रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एएलपी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप आधिकारिक सूचना के अनुसार, दस दिन पहले जारी की जाएगी। अब चूंकि परीक्षा 25 नवंबर, 2024 से शुरू होनी है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी होने की जा सकती है। स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे जरूरी डिटेल्स एंटर करके डाउनलोड कर सकते हैं। 

    RRB ALP Exam City 2024: कुल 18,799 पदों पर होंगी भर्तियां

    इस भर्ती के माध्यम से सहायक लोको पायलट के कुल 18,799 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके कैंडिडेट्स आराम से एग्जाम सिटी को डाउनलोड कर सकते हैं।

    How to download RRB ALP Exam City 2024 Slip: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये सिंपल स्टेप्स 

    आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbapply.gov.in पर जाना होगा। अब, परीक्षा शहर लिंक पर क्लिक करें। अपना विवरण दर्ज करें । आरआरबी एएलपी परीक्षा शहर सूचना डाउनलोड करें। साथ ही यह देखें कि आपका एग्जाम किस सिटी में होगा।

    RRB ALP Exam Admit Card 2024: चार दिन पहले जारी होंगे प्रवेश पत्र 

    रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एग्जाम एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। यह भी  आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिलीज किए जाएंगे। कैंडिडेट्स पोर्टल पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    RRB ALP Exam विभिन्न चरणों में होगी आरआरबी एएलपी परीक्षा 

    आरआरबी एएलपी पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए विभिन्न चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अनुसार, पहले फेज में सीबीटी 1 और सीबीटी 2 एग्जाम कंडक्ट कराया जाएगा। इसके बाद अन्य राउंड कंडक्ट कराए जाएंगे, जिनमें डीवी राउंड और मेडिकल राउंड शामिल है।

    यह भी पढ़ें: RRB Exam Date 2024: आरआरबी JE, ALP और RRP SI एग्जाम डेट घोषित, चेक करें डेट्स

    comedy show banner
    comedy show banner