विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB Exam Date 2024: आरआरबी JE, ALP और RRP SI एग्जाम डेट घोषित, चेक करें डेट्स

Published: Sat, 02 Nov 2024 11:20 AM (IST)

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन 13 16 और 17 दिसंबर (सीबीटी 1) को किया जाएगा। इसके साथ ही ...और पढ़ें

RRB Exam Date 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोकोपायलट एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।
RRB Exam Date 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोकोपायलट एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।

HighLights

  1. एएलपी परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा
  2. परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे प्रवेश पत्र
  3. आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें डिटेल

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एएलपी (सहायक लोको पायलट), आरपीएफ एसआई और जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। यह एग्जाम नवंबर और दिसंबर में आयोजित किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस शेड्यूल के अनुसार ही एग्जाम के लिए तैयारी कर सकते हैं। 

RRB ALP, JE Exam Date 2024: जारी हुई आधिकारिक सूचना 

आधकिारिक सूचना के अनुसार, RRB ALP (CEN 01/2024) परीक्षा का आयोजन 25, 26, 27, 28 और 29 नवंबर (सीबीटी 1) को किया जाएगा। RPF एसआई (CEN RPF 01/2024) 2, 3, 9 और 12 दिसंबर को प्रस्तावित है। तकनीशियन (CEN 02/2024) भर्ती परीक्षा 18 से 20, 23, 24, 26, 28 और 29 नवंबर तक कराई जाएगी। जेई और अन्य (CEN 03/2024) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 13, 16 और 17 दिसंबर (सीबीटी 1) को किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में यह भी कहा गया है कि अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।  

RRB ALP, JE Exam Date 2024: आरआरबी एएलपी, जेई एग्जाम से चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड 

एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए दस दिन पहले एग्जाम सिटी लाइव कर दी जाएगी। उम्मीदवारों के लिए ई कॉल लेटर परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे संबंधित वेबसाइट से डाउनलोड कर ते हैं। परीक्षा हॉल में अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक होगा। इसके तहत, वे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई भी डॉक्यूमेंट लेकर आ सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें। किसी भी अप्रमाणित स्रोत से गुमराह न हों। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आरआरबी की ओर से फिलहाल टेक्नीशियन के पदों पर वैकेंसी निकली गई थी। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 14298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस हाल ही में खत्म हुआ था। इस वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।