विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB ALP CBT 2 City intimation slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी-2 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे उपलब्ध

Published: Sun, 19 Jul 2026 03:49 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:26 PM (IST)

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए ...और पढ़ें

Railway ALP CBT-2 exam city slip OUT

Railway ALP CBT-2 exam city slip OUT

HighLights

  1. आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 2 एग्जाम के लिए सिटी स्लिप की जारी।

  2. एडमिट कार्ड 24 या 25 जुलाई को हो सकते हैं उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से CEN 1/ 2025 (सहायक लोको पायलट) भर्ती CBT-2 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी तुरंत ही अपने रेलवे जोन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अभी से अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

ईमेल एवं SMS पर भी मिलेगा लिंक

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम के लिए क्वालिफाइड उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप का डायरेक्ट लिंक आपके रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये भी भेजा गया है। आप उस लिंक पर क्लिक करके सीधे लॉग इन डिटेल दर्ज करके सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका

  • आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है।
  • जानकारी सबमिट होते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जायेगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Exam City Intimation Slip link

सभी उम्मीदवारों को बता दें सीबीटी एग्जाम के लिए कुल 1,58,705 उम्मीदवार सफल हुए हैं जिनके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 24 या 25 जुलाई को हॉल टिकट उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

सीबीटी एग्जाम पैटर्न

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम में कुल 175 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। भाग 1 के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी वहीं भाग 2 क्वालीफाई प्रकृति का होगा। भाग ए में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, बुनियादी विज्ञान और इंजीनियरिंग से 100 प्रश्न पूछे जायेंगे वहीं भाग B में प्रासंगिक व्यापार से 75 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के पास रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का मौका, आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए आवेदन शुरू