विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RRB ALP Answer Key 2024 OUT: आरआरबी एएलपी आंसर की rrbcdg.gov.in जारी, यहां दिए डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Published: Thu, 05 Dec 2024 11:34 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2024 11:49 AM (IST)

रेलवे की ओर से RRB ALP Answer Key 2024 आज यानी 5 दिसंबर को जारी कर दी गई है। इस ...और पढ़ें

RRB ALP Answer Key 2024 यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड।
RRB ALP Answer Key 2024 यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. आरआरबी एएलपी परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जारी।
  2. 10 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 से 29 नवंबर 2024 तक करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब रेलवे की ओर से इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जारी की गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है।

10 दिसंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

आरआरबी एएलपी प्रोविजनल आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का अच्छे से मिलान कर लें। इस दौरान अगर आप इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर 2024 प्रातः 10 बजे तक खुली रहेगी। ध्यान रखें कि ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न के अनुसार 50 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। अगर आपका दावा सही पाया जाता है तो आपके द्वारा दर्ज किया गया शुल्क बैंक चार्जेज कट करके रिफंड कर दिया जाएगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर की

  • आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ALP बटन पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर आंसर की से संबंधित एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) एवं दिया गया कोड भरकर लॉग इन करें/ Login पर क्लिक करना होगा।
  • अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।

क्या होगा अगला चरण

आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे उनको दूसरे चरण की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में भाग लेना होगा। इसके बाद अन्य राउंड कंडक्ट कराए जाएंगे, जिनमें डीवी राउंड और मेडिकल राउंड शामिल है।

यह भी पढ़ें- UP Stenographer Recruitment 2024: यूपी में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस डेट से होंगे शुरू