विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPSC Senior Teacher Result 2026: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3609 उम्मीदवार क्वालीफाई, देखें Roll Number

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:31 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 11:42 AM (IST)

आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। हिंदी विषय के लिए कुल 3609 उम्मीदवार अगले ...और पढ़ें

RPSC Hindi Teacher Result PDF यहां करें डाउनलोड।

RPSC Hindi Teacher Result PDF यहां करें डाउनलोड।

HighLights

  1. राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती का रिजल्ट जारी।

  2. हिंदी विषय के लिए कुल 3609 उम्मीदवार अगले चरण के लिए हुए क्वालीफाई।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर भर्ती भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 जुलाई 2026 को करवाया गया था जिसके बाद अब इस विषय के परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने हिंदी विषय की परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक करके डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर दर्ज है।

3609 अभ्यर्थी हुए अगले चरण के लिए क्वालीफाई

आपको बता दें कि आरपीएससी की ओर से हिंदी विषय के लिए कुल 3609 उम्मीदवारों को "पात्रता की जांच के लिए सूची" (Provisional List of Candidatesfor Eligibility Checking) में शामिल किया गया है। इसमें से 50 अभ्यर्थी अनुसूचित क्ष्रेत्र से हैं वहीं 3559 उम्मीदवार गैर अनुसूचित क्षेत्र से हैं।

RPSC Senior Teacher Result 2026 (Hindi PDF Link)

17 से 23 अक्टूबर तक भरना होगा डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म

मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले सभी उम्मीदवारों को आरपीएससी की ओर से सूचित किया गया है कि वे 17 से 23 अक्टूबर तक SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal का चयन कर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now का चयन करके डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर लें। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर आवेदन की 2 प्रतियां अपने पास संभाल के रखें।

1082 उम्मीदवार हुए डिस्क्वालिफाई

आरपीएससी की ओर से भर्ती परीक्षा में शामिल डिस्क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जारी की गई लिस्ट के अनुसार 1082 उम्मीदवार हिंदी विषय में डिस्क्वालिफाई हो गए हैं। डिस्क्वालिफाई उम्मीदवारों के रोल नंबर जानने के लिए नीचे दिए PDF लिंक पर क्लिक करें।

List of Disqualified Candidates (PDF)

अन्य विषयों का रिजल्ट जल्द होगा जारी

आरपीएससी की ओर से सभी विषयों का रिजल्ट अलग-अलग जारी किया जा रहा है। ऐसे में हिंदी के अलावा अन्य विषयों की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों का परिणाम जल्द ही आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- 12वीं पास के लिए रेलवे में एक और नई सरकारी नौकरी का एलान, आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती नोटिफिकेशन जारी; आवेदन कल से!