विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPSC Exam City Slip 2026: राजस्थान फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Sat, 12 Sep 2026 12:36 PM (IST)

राजस्थान फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

RPSC Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

RPSC Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. 19 सितंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

फैक्ट्री और बॉयलर इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद RPSC Factories & Boiler Inspector Exam City Details 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

कब होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा का आयोजन राजस्थान के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 19 सितंबर को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-तिहाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

 

यह भी पढ़ें: UP Home Guard Exam Date 2026: यूपी पीईटी परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथि घोषित, इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड