विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RPSC Assistant Professor Result 2026: राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 379 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:25 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 10:47 AM (IST)

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 379 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RPSC Assistant Professor Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

RPSC Assistant Professor Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. कुल 379 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर की लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की ओर से RPSC Assistant Professor Result 2026 का एलान किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को जल्द ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट

राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट कर लें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।
  • अब RPSC Assistant Professor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

RPSC Assistant Professor Result 2026 Direct Link

इन विषयों का रिजल्ट हुआ जारी

आरपीएससी की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यह रिजल्ट इतिहास, भूगोल, म्यूजिक विषयों के लिए जारी किया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 574 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा, जिन भी उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद है। उन सभी उम्मीदवारों को आवेदन-पत्र ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करके और उसे भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 03 अक्टूबर निर्धारित की गई है।



यह भी पढ़ें: SSC Stenographer Answer Key 2026: स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका