विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC Stenographer Answer Key 2026: स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:32 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 09:39 AM (IST)

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

SSC Stenographer Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

SSC Stenographer Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसएससी ने जारी की उत्तर कुंजी।

  2. कुल 1275 पदों पर होगी भर्ती।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.inपर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSC Stenographer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

एसएससी द्वारा जारी उत्तर कुंजी से जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे वेबसाइट पर जाकर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार 26 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित की गई है।

ssc

 

कब जारी होगा रिजल्ट

एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का रिजल्ट उत्तर कुंजी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात जल्द ही जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए नियमित रूप से एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से स्टेनोग्राफर के कुल 1275 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: आईबीपीएस में हिंदी ऑफिसर के पदों पर आवेदन आज से स्टार्ट, ऐसे करें अप्लाई