विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 6 एवं 9 में एडमिशन के लिए लास्ट डेट नजदीक, तुरंत कर लें अप्लाई

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:12 PM (IST)

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 अक्टूबर है। जो माता पिता ...और पढ़ें

RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एडमिशन।

RMS CET 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल एडमिशन।

HighLights

  1. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 के लिए 20 अक्टूबर है फॉर्म भरने की लास्ट डेट।

  2. 13 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मिलिस्ट्री स्कूलों में कक्षा 6 एवं कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल्स कॉमन एंट्रेस टेस्ट 2026 का आयोजन किया जायेगा। जो भी माता-पिता अपने बच्चों को मिलिट्री स्कूलों में शिक्षा दिलवाना चाहते हैं वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि 20 अक्टूबर के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी।

एडमिशन के लिए योग्यता एवं मापदंड

मिलिट्री स्कूल क्लास 6 में एडमिशन के लिए बच्चे का कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना चाहिए। इसके साथ ही 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर स्टूडेंट की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 9th में एडमिशन के लिए छात्र का कक्षा 8वीं पास या इसमें अध्ययनरत होना चाहिए। 31 मार्च 2027 को ध्यान में उम्र 10 से 16 साल के बीच होनी चाहिए।

स्वयं भर सकते हैं फॉर्म 

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्वयं ही आवेदन किया जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए फॉर्म भरने का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं-

  • एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले वेबसाइट exams.nta.nic.in/rmscet पर जाएं।
  • होम पेज पर Latest News में RMS CET – 2026 Online Application पर क्लिक करें।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कर लें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरें और फॉर्म को पूरा करें।
  • फोटोग्राफ हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकाल लें।

RMS CET Application Form 2026
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट 23 सितंबर 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026
500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की तिथि 21 से 25 अक्टूबर 2026
फॉर्म में सुधार की डेट 27 से 28 अक्टूबर 2026
एग्जाम की डेट 13 दिसंबर 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि जनवरी 2027

आवेदन शुल्क 

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी वर्ग को आवेदन के लिए 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी एवं ड्यूटी के दौरान मारे गए कर्मियों के आश्रित के लिए फीस 750 रुपये निर्धारित है। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें- Nursing में करियर बनाकर सपनों को दें उड़ान, कोर्स कॉलेज और सैलरी सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक