विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day 2020: शाह ऑडिटोरियम में स्कूल के छात्रों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

By Pooja SinghEdited By:
Published: Sun, 26 Jan 2020 10:38 AM (IST)

Republic Day 2020 शाह ऑडिटोरियम में करावल नगर के अंकुर एंक्लेव स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का 16वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ।

Republic Day 2020: शाह ऑडिटोरियम में स्कूल के छात्रों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग
Republic Day 2020: शाह ऑडिटोरियम में स्कूल के छात्रों ने बिखेरे देशभक्ति के रंग

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। शाह ऑडिटोरियम में करावल नगर के अंकुर एंक्लेव स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल का 16वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस समारोह में छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। सूफी गीत, देशभक्ति कव्वाली, ग्रुप डांस, पपेट डांस, हॉरर डांस, टाइक्वांडो स्पोर्ट शो आदि की प्रस्तुति से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा समाज को संदेश देते हुए भ्रूण हत्या पर रोक व बेटियों को प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रमों की भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकों ने ‘दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए’ देशभक्ति गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर सभागार को देशभक्ति माहौल से सराबोर कर दिया।

इस कार्यक्रम का संचालन टीवी होस्ट संतोष टंडन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन रामबल बंसल, प्रबंधक अतुल बंसल, एमटीएनएल के पूर्व अधिकारी गोपीचंद्र, भारतीय सेना के सेवानिवृत कैप्टन किशन शर्मा व बालेश्वर नागर भी मौजूद रहे। 

71वें गणतंत्र दिवस (71st Republic Day) के मौके पर इस बार नारी शक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की महिला बाइकर्स ने अपने साहसिक करतब से लोगों का दिल जीत लिया। सीआरपीएफ की इन बाइकर्स को 'महिला डेयरडेविल्स' के नाम से जाना जाता है। इससे पहले राजपथ पर सीमा सुरक्षा बल के जवान करतब किया करते थें। आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के राष्ट्रपति जायर वाल्सोनारो विशेष अतिथि के रूप में भारत आए हैं। राजपथ पर सभी राज्यों की झांकियां निकाली गई हैं।

राजपथ पर जम्मू कश्मीर की झांकियां भी नजर आईं। इस साल जम्मू कश्मीर सरकार ने "बैक टू विलेज" थीमके तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजपथ पर आयोजित परेड में इस बार डीआरडीओ की मिशन शक्ति की ऐंटी-सेटेलाइट मिसाइल और एयर डिफेंस टैक्टिकट कंट्रोल रडार का भी प्रदर्शन किया गया। बता दें कि इन दोनों ने ही भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है। इसके बाद भारत उस खास क्लब का हिस्सा बन गया, जिसमें सिर्फ अमेरिका, चीन और रूस शामिल थे।