विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, ये है चेक करने का आसान तरीका

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Sat, 03 Jun 2023 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jun 2023 03:48 PM (IST)

REET Level 2 Result 2023 लेवल 2 के पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में लेवल 1 के ...और पढ़ें

REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। (pexels)
REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। (pexels)

एजुकेशन डेस्क। REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल 2 (कक्षा 6 से 8) भर्ती परीक्षा के लिए नतीजों का एलान आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। वहीं, जो अभ्यर्थी इन परिणामों में सफल पाए जाते हैं, उन्हें अब भर्ती के अगले राउंड में शामिल होना होगा।  उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके अभ्यर्थी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है, जिस पर क्लिक करके भी नतीजे प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक करें रीट लेवल 2 रिजल्ट  

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

 REET Level 2 Result 2023: रीट लेवल 2 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स 

रीट लेवल 2 रिजल्ट की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद, परिणाम टैब पर जाएं। अब “उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (L-2)दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची” पर क्लिक करें। अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा। अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। 

कक्षा 6 से 8वीं में शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान कर्मचाारी चयन बोर्ड, जयपुर ने संशोधित विज्ञप्ति

दिनांक 24.05. 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। वहीं, परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी, 2023 को सुबह की शिफ्ट में किया गया था। वहीं, अब नतीजों का एलान किया गया है। परीक्षा परिणाम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेसबाइट पर विजिट करना होगा। 

यह भी पढ़ें:  REET Result 2023: रीट लेवल 1 रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक, 21 हजार शिक्षक पद पर होनी है भर्ती