Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं में 94.50% रहा पास पर्सेंटेज, 2438 स्टूडेंट्स का रोका गया रिजल्ट

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 17 May 2023 01:37 PM (IST)

    RBSE 8th Result 2023 राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज यानी 17 मई को घोषित कर दिया गया है। जिन स्टूडेंट्स ने 8th बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है वे शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    RBSE 8th Result 2023: आज यानी 17 मई को जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट।

    RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड से कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया गया है। राजस्थान 8th बोर्ड परीक्षाओं में इस बार 13 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। इन सभी को अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो अब समाप्त हो गया है। राजस्थान 8th रिजल्ट शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर पर जारी किया गया है जहां से आप ऑनलाइन माध्यम से अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ पास प्रतिशत भी जारी कर दिया गया है। राजस्थान कक्षा आठवीं का रिजल्ट इस वर्ष 94.50 फीसदी दर्ज कर दिया गया है। इस वर्ष 13 लाख छात्र-छात्राओं में से 95226 विद्यार्थियों ने ग्रेड A, 474924 स्टूडेंट्स ने ग्रेड B, 576782 छात्र-छात्राओं ने ग्रेड C, 86770 परीक्षर्थियों ने ग्रेड D दिया गया है। इसके अलावा 86777 स्टूडेंट्स को पूरक एवं 2438 स्टूडेंट्स का परिणाम रोका गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Board 8th Result 2023 डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें। 

    RBSE 8th Result 2023: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से जांचे परिणाम

    राजस्थान बोर्ड 8th रिजल्ट 2023 पाने के लिए स्टूडेंट्स आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को सबसे पहले शालादर्पण rajshaladarpan.nic.in पर पर जाना है। वेबसाइट के होम पेज पर उससे संबंधित लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है आपको उस लिंक पर क्लिक करना है। अब आपको रोल नंबर एवं अन्य मांगी गयी डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। अब आपका रिजल्ट एक नयी विंडो पर ओपन हो जाएगा जहां से आप अपने परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

    RBSE 8th Result 2023: एसएमएस से भी प्राप्त कर सकते हैं रिजल्ट

    इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं में 13 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसलिए रिजल्ट जारी होने पर ज्यादा ट्रैफिक के चलते वेबसाइट स्लो हो सकती है। इस स्थिति में आप एसएमएस के जरिये भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको रिजल्ट(स्पेस)RAJ8 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ समय पश्चात् आपका रिजल्ट आपके इनबॉक्स में भेज दिया जायेगा। राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन इस वर्ष 21 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक किया गया था।

    यह भी पढ़ें - LIVE RBSE Rajasthan 8th Result 2023 Updates: आज घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा के नतीजे, दोपहर 12 बजे शालादर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर देखें रिजल्ट