RBI Officer Grade B Final Result 2026: आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने कैंडिडेट्स हुए शॉर्टलिस्ट
आरबीआई ऑफिसर ग्रेड बी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।
-1792124352935_m.webp)
RBI Officer Grade B Final Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
ऑफिसर ग्रेड बी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएप फॉर्मेट में जारी हुआ रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI की ओर से ऑफिसर ग्रेड बी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये RBI Officer Grade B Final Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर के साथ-साथ नाम की जांच भी कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट
आरबीआई ग्रेड-बी फाइनल परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।
- इसके बाद RBI Officer Grade B Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा के जरिये कुल 40 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 16 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 04 पद, ओबीसी के लिए कुल 09 पद, एससी के लिए कुल 07 पद और एसटी के कुल 04 पद शामिल है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर के साथ-साथ नाम की जांच भी ध्यान से अवश्य कर लें।
यह भी पढ़ें- IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link करें डाउनलोड
