IBPS SO Prelims Result 2026: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, Direct Link करें डाउनलोड
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की ओर से IBPS SO Prelims Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ...और पढ़ें

IBPS SO Pre 2026 Result: चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल।
HighLights
अगस्त माह में आयोजित हुई थी परीक्षा।
कुल 1405 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियो के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन IBPS ने IBPS SO XVI Pre Result 2026 का एलान कर दिया है। जो अभ्यर्थी बेसब्री से प्रारंभिक परीक्षा नतीजों का इंतजार कर रहे थे।
वे IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर IBPS SO Prelims Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को उपयोग करना होगा।
इन 6 तरीकों से डाउनलोड करें IBPS SO Pre Result
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Recent Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद IBPS SO XVI Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
जो उम्मीदवार आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा के जरिये कुल 1405 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें आईटी ऑफिसर के लिए कुल 301 पद, एग्रीकल्चर फिल्ड ऑफिसर के लिए कुल 370 पद, राजभाषा अधिकारी के लिए कुल 89 पद, लॉ ऑफिसर के लिए कुल 105 पद, एचआर के लिए कुल 60 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी? चेक कर लें डेट
