GDS 2nd Merit List 2026 Date: इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट कब होगी जारी? चेक कर लें डेट
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए द्वितीय मेरिट लिस्ट (GDS 2nd Merit List 2026) अगले महीने में जारी ...और पढ़ें

India Post GDS second merit list
HighLights
इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट अगले महीने होगी जारी।
मेरिट लिस्ट का डायरेक्ट लिंक indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती जुलाई 2026 के लिए 1st मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। पहली मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन 27 अक्टूबर तक किया जायेगा। पहली मेरिट लिस्ट में कटऑफ 90 से लेकर 100 तक दर्ज किया गया है। कई राज्यों में आरक्षित वर्ग का कटऑफ 80 से ऊपर रहा है।
कटऑफ हाई रहने के चलते आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब इन उम्मीदवारों को 2nd मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करना होगा।
कब जारी होगा दूसरी मेरिट लिस्ट?
पिछली भर्तियों को देखें तो पहले मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 30 से 40 दिनों के अंतराल पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। ऐसे में पहली लिस्ट 12 अक्टूबर जारी हुई थी, जिसे देखते हुए लग रहा है कि अगली लिस्ट 10 नवंबर से लेकर 20 नवंबर के बीच जारी हो सकती है।
मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद राज्य के अनुसार डाउनलोड कर सकेंगे पीडीएफ
इंडिया पोस्ट की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार उसे नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने राज्य के अनुसार डाउनलोड कर पाएंगे-
- इंडिया पोस्ट जीडीएस 2nd मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट indiapost.gov.in/gdsonlineengagement पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Shortlisted Candidates: Schedule-II, July-2026 पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने राज्य को चुनना है और उसके नीचे 2nd मेरिट लिस्ट पीडीएफ पर क्लिक करना होगा।
- अब उस राज्य की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल
मेरिट लिस्ट में सीरियल नंबर, डिवीजन, ऑफिस, पोस्ट आईडी, पोस्ट नाम, पोस्ट कम्युनिटी (वर्ग) के साथ ही सफल उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्राप्त अंक दर्ज होंगे। जिन उम्मीदवारों को लिस्ट में जगह मिलेगी उनको डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए सफल माना जायेगा।
किस राज्य में कितने पद हैं रिक्त
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 23,557 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। सर्किल/ राज्य/ भाषा के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है।
| क्रमांक | सर्कल का नाम | भाषा (Language) | पदों की संख्या |
| 1 | आंध्र प्रदेश | तेलुगु | 917 |
| 2 | असम | असमिया | 322 |
| 3 | असम | बंगाली | 77 |
| 4 | असम | बोडो | 15 |
| 5 | बिहार | हिंदी | 1098 |
| 6 | छत्तीसगढ़ | हिंदी | 762 |
| 7 | दिल्ली | हिंदी | 16 |
| 8 | गुजरात | गुजराती | 499 |
| 9 | हरियाणा | हिंदी | 87 |
| 10 | हिमाचल प्रदेश | हिंदी | 335 |
| 11 | जम्मू-कश्मीर | हिंदी/उर्दू | 340 |
| 12 | झारखंड | हिंदी | 1379 |
| 13 | कर्नाटक | कन्नड़ | 1116 |
| 14 | केरल | मलयालम | 1373 |
| 15 | मध्य प्रदेश | हिंदी | 1450 |
| 16 | महाराष्ट्र | कोंकणी/मराठी | 134 |
| 17 | महाराष्ट्र | मराठी | 2297 |
| 18 | उत्तर पूर्वी | बंगाली/काक बराक | 119 |
| 19 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी | 1354 |
| 20 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और गारो | 296 |
| 21 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/हिंदी और खासी | 369 |
| 22 | उत्तर पूर्वी | अंग्रेजी/मणिपुरी | 306 |
| 23 | उत्तर पूर्वी | मिजो | 110 |
| 24 | ओडिशा | उड़िया | 1353 |
| 25 | पंजाब | अंग्रेजी/हिंदी | 3 |
| 26 | पंजाब | पंजाबी | 119 |
| 27 | राजस्थान | हिंदी | 1009 |
| 28 | तमिलनाडु | तमिल | 2118 |
| 29 | तेलंगाना | तेलुगु | 419 |
| 30 | उत्तराखंड | हिंदी | 452 |
| 31 | उत्तर प्रदेश | हिंदी | 1691 |
| 32 | पश्चिम बंगाल | बंगाली | 1619 |
| 33 | पश्चिम बंगाल | बंगाली/नेपाली | 12 |
| 34 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी और भूटिया/ गुरुंग/ लेपचा/ नेपाली/ राय/ शेरपा/ तमांग | 86 |
| 35 | पश्चिम बंगाल | अंग्रेजी/ हिंदी | 38 |
| 36 | पश्चिम बंगाल | नेपाली | 7 |
| - | कुल पद (Total) | 23,557 |
चयनित होने पर कितना मिलेगा वेतन
ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM/ Dak Sevak) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है।
