RBI Assistant Mains Result 2026: आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
आरबीआई की ओर से RBI Assistant Mains Result 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Mains Result 2026: यहां से डाउनलोड करें पीडीएफ
HighLights
असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खुशखबरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI की ओर से असिस्टेंट मुख्य परीक्षा रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
आरबीआई असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Home Current Vacancies सेक्शन पर जाकर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद RBI Assistant Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 650 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 346 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 58 पद, ओबीसी के लिए कुल 99 पद, एससी के लिए कुल 110 पद और एसटी के लिए कुल 37 पद आरक्षित किए गए हैं।
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें।
