विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI Assistant Exam 2023: आरबीआई सहायक भर्ती परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव, अब इन डेट्स में होगा एग्जाम

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Sun, 08 Oct 2023 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2023 11:58 AM (IST)

RBI Assistant Exam 2023 रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से असिस्टेंट पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा की ...और पढ़ें

RBI Assistant Exam 2023 हुआ बदलाव, प्रीलिम और मेंस एग्जाम शेड्यूल यहां से चेक करें।
RBI Assistant Exam 2023 हुआ बदलाव, प्रीलिम और मेंस एग्जाम शेड्यूल यहां से चेक करें।

HighLights

  1. आरबीआई असिस्टेंट भर्ती की परीक्षा तिथियों में हुआ बदलाव।
  2. 18 एवं 19 नवंबर को आयोजित होगा प्रीलिम एग्जाम।
  3. मेंस एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया जायेगा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। RBI Assistant Exam 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से असिस्टेंट के 450 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया है उनके लिए बड़ी खबर है। आरबीआई की ओर से असिस्टेंट पदों की भर्ती के लिए एग्जाम तिथियों में बदलाव किया गया है। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर दी गयी जानकारी के अनुसार अब प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 18 एवं 19 नवंबर 2023 और मेंस एग्जाम का आयोजन 31 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले आरबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 और 23 अक्टूबर 2023 और मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर 2023 को किया जाना था।

RBI Recruitment 2023: परीक्षा पैटर्न

आरबीआई की ओर से पहले प्रीलिम एग्जाम का आयोजन किया जायेगा। प्रारंभिक परीक्षा मल्टीपल च्वॉइस के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे, प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रीलिम एग्जाम में उम्मीदवारों से इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा।

जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे उनको मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेंस एग्जाम में मल्टीपल च्वॉइस के 200 प्रश्न पूछे जायेंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 135 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस एवं कंप्यूटर नॉलेज विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम और मेंस दोनों ही एक्साम्स में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने होंगे। इस भर्ती के माध्यम से सहायक के कुल 450 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भी पढ़ें- SSC CPO Exam 2023 Answer Key: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, कल तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति